You are currently viewing OMG: गैंगरेप की फिराक में थे स्कूली लड़के, लीक हुई इंस्टाग्राम चैट

OMG: गैंगरेप की फिराक में थे स्कूली लड़के, लीक हुई इंस्टाग्राम चैट

 

 

 

नई दिल्ली: दिल्ली के कुछ स्टुडेंट की इंस्टाग्राम चैट लीक हुई है, जिससे हड़कंप मच गया है। इस चैट में ये सभी किसी लड़की से गैंगरेप की बातें कर रहें है। शेयर किए गए गए चैट में एक लड़का ग्रुप के सभी लड़कों को एक लड़की के साथ गैंगरेप करने करने लिए उकसा रहा है। बताया जा रहा है कि इस ग्रुप के अधिकत्तर लड़के 17 से 18 साल के बीच है, वहीं ये सभी दक्षिण दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे है।

 

 

 

गैंगरेप की प्लानिंग कर रहे थे स्कूली लड़के, लीक हुआ इंस्टाग्राम चैट

 

 

लड़के ‘ब्वॉयज लॉकर रूम’ ग्रुप चैट में अपनी उम्र की लड़कियों की तस्वीरों को मॉर्फ करने की बात कर रहे है। इस ट्वीट में लड़की ने ग्रुप में शामिल लोगों का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इस ग्रुप पर न सिर्फ लड़की के लिए आपत्तिजनक बातें की जा रही थी बल्कि उसके तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर के उस बदनाम करने की साजिश भी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस ग्रुप के दो लड़के उसी लड़की के साथ एक ही स्कूल में पढ़ते है।

 

 

गैंगरेप की प्लानिंग कर रहे थे स्कूली लड़के, लीक हुआ इंस्टाग्राम चैट

 

 

सोशल मीडिया पर ये ट्वीट काफी वायरल हो रही है वहीं लोग इसके खिलाफ अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वहीं लोग अब दिल्ली पुलिस से इस मामले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग कर रहे हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस ने अबतक इसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

 

 

 

गैंगरेप की प्लानिंग कर रहे थे स्कूली लड़के, लीक हुआ इंस्टाग्राम चैट