You are currently viewing OMG! लोगों की हत्या कर उनके अंगों का आचार बनाकर खाती थी ये महिला, कारण जान उड़ जाएंगे होश

OMG! लोगों की हत्या कर उनके अंगों का आचार बनाकर खाती थी ये महिला, कारण जान उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली: हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नरभक्षी थी क्योंकि ये लोगों की हत्या करके उनका मांस खाती और उसका आचार भी बनाती थी। चौंकिए मत, आपको पूरा मामला बताते हैं। दरअसल, इस महिला का नाम था नतालिया और पति का नाम था दमित्री बाकशाएव। ये दोनों ही रूस के क्रसनोदर शहर में रहते थे। बताया जाता है कि ये दोनों ही नरभक्षी थे।

नतालिया पहले लोगों की हत्या करती थी और फिर उनका मांस फ्रीज में स्टोरी करती थी। इसके बाद वो इस मांस का आचार बनाकर बड़े ही चाव से खाती थी। लोगों ने जब पुलिस से इस मामले में दखल देने और इसकी शिकायत की, तो पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लिया था। वहीं पुलिस की तलाशी के दौरान 8 लोगों के शरीर के अंगर मिले। यही नहीं इंसानी मांस का बना हुआ आचार भी मिला।

बताया जाता है कि महिला पेशे से नर्स थी, जिस वजह से वो आसानी से लोगों को अपना शिकार बना लेती थी। हालांकि, महिला ने पुलिस को बताया कि वो उसके पति की मदद से इन डेडबॉडी को घर पर ले आया करती थी जिससे वो इन पर प्रैक्टिस कर सके। पुलिस ने दोनों को नरभक्षी करार दिया और कोर्ट में इन्होंने अपना जुर्म भी कबूल किया। इन्होंने कोर्ट को बताया कि उन्होंने लगभग 30 महिलाओं की हत्या की। दोनों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जहां दोनों की मौत भी हो गई। लेकिन इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया।