You are currently viewing पंजाब में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 1500 के करीब, एक क्लिक में जानिए देश और दुनिया की पूरी रिपोर्ट

पंजाब में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 1500 के करीब, एक क्लिक में जानिए देश और दुनिया की पूरी रिपोर्ट

 

 

 

नई दिल्लीः देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 49,391 हो गई है। जिसमें 33,514 सक्रिय हैं, 14,183 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1694 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

 

पंजाब की बात करें तो यहां मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होती जा रही है। संक्रमितों की आकंड़ा यहां 1500 के करीब पहुंच चुका है। पंजाब में करीब 67 फीसदी लोग श्रद्धालु और मरीज है। बता दें अब तक पंजाब में 969 श्रद्धालु और मजदूर कोरोना वायरस से पीड़ित है। पंजाब में कुल 30199 संदिग्ध मरीज पाए गए है, जिनमें से 23352 लोगों की रिपोर्ट नेगिटिव आई है। इनमें 1293 एक्टिव मामले है जबकि 5369 लोगों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। पंजाब में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

 

वहीं दुनियाभर में अब तक 37 लाख 26 हजार 666 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 58 हजार की मौत भी हो चुकी है। वहीं 12 लाख 41 हजार लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।