You are currently viewing मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानिए पूरा मामला

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानिए पूरा मामला

मुंबई: मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा बड़ी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे है। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। एक प्रॉपर्टी डीलर सतेंद्र त्यागी ने वर्ष 2016 में रेमो डिसूजा पर पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। रेमो को गिरफ्तार करने मुंबई जाने के लिए आईजी से अनुमति मांगी गई है।

Image result for remo d'souza

सतेंद्र त्यागी का आरोप है कि रेमो ने फिल्मों में पैसा लगाने के नाम पर उनसे तकरीबन 5 करोड़ रुपए ठग लिए। जानकारी के मुताबिक सन 2013 में सतेंद्र त्यागी मुम्बई में रेमो डिसूजा से मिले और तभी उन्होंने उन्हें ये पैसे भी दिए थे। सतेंद्र का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर रेमो डिसूजा ने उन पर जानलेवा हमला भी करवाया था।

Image result for remo d'souza

अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बाद सन 2016 में उन्होंने कोर्ट के आदेश पर रेमो डिसूजा के खिलाफ मुकदमा लिखवाया जिसकी सुनवाई गाजियाबाद जिला न्यायालय में चल रही थी। सुनवाई के दौरान तयशुदा तारीखों पर रेमो डिसूजा के नहीं पहुंचने से नाराज कोर्ट ने आखिरकार उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। जल्द ही गाजियाबाद पुलिस गाजियाबाद से मुंबई के लिए रवाना होगी।