You are currently viewing मिल्कफेड पंजाब के नवनियुक्त चेयरमैन कैप्टन हरमिंदर सिंह ने कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा की मौजूदगी में संभाला कार्यभार

मिल्कफेड पंजाब के नवनियुक्त चेयरमैन कैप्टन हरमिंदर सिंह ने कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा की मौजूदगी में संभाला कार्यभार

जालंधर: मिल्कफैड पंजाब ने नवनियुक्त चेयरमैन कैप्टन हरमिन्दर सिंह ने आज कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा की मौजदूगी में कार्यभार संभाला। कैबिनेट मंत्री रंधावा ने हरमिंदर सिंह मुबारकबाद देते हुए उम्मीद ज़ाहिर की कि कैप्टन हरमिन्दर सिंह यह यकीनी बनाऐंगे कि मिल्कफैड सहकारिता क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी बन कर उभरे और इसके मज़बूत होने से पंजाब के किसानी भाईचारे को बड़ी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर कैप्टन हरमिन्दर सिंह ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा का धन्यवाद करते हुये कहा कि उनको सौंपी गई जि़म्मेदारी को वह तन-देही से निभाएंगे और मिल्कफैड और राज्य के किसानों के मध्य संबंधों को मज़बूत करने के मकसद से नयी पहलकदमियां करेंगे, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिल सकेगा।

इस मौके पर पट्टी के विधायक हरमिन्दर सिंह गिल, ज़ीरा के विधायक कुलबीर सिंह ज़ीरा, फगवाड़ा के विधायक बलविन्दर सिंह धालीवाल, राजपुरा के विधायक हरदयाल कम्बोज़, तरन तारन के विधायक धर्मबीर अग्निहोत्री, घनौर के विधायक मदन लाल जलालपुर, भुलत्थ के विधायक रणजीत राणा, जालंधर सैंट्रल से विधायक रजिन्दर बेरी, पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक सिखलाई बोर्ड के चेयरमैन मोहिंदर सिंह केपी, मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार कर्णवीर सिंह के ओ.एस. डी., एसएसएस बोर्ड, पंजाब के चेयरमैन रमन‌ बहल, मिल्कफैड के एम. डी. कमलदीप सिंह संघा, मिल्कफैड के चेयरमैन अमरजीत सिंह सम्रा, लैफ्टिनैंट जनरल चेतिन्दर सिंह, पैस्को के चेयरमैन मेजर जनरल ए. पी. सिंह, ग्रुप कैप्टन आर. एस. गिल, ब्रिगेडियर एच. वी. सिंह, ब्रिगेडियर जे. एस. अरोड़ा पूर्व डायरैक्टर सैनिक कल्याण बोर्ड, ब्रिगेडियर आई. एस. गाखल एम. डी. पैस्को, कर्नल धालीवाल, तजिन्दर बिट्टू चेयरमैन पनसप, इंद्रजीत सिंह ग्रेवाल, बलराज सिंह, राजा पूरेवाल और अन्य आदरणिय भी उपस्थित थे।