You are currently viewing (नि) निक्कमे प्रशासन दी निक्की निक्की नाकामियां दी (ख) खोज कर (ल) लापरवाहियों दी पोल खोल प्रशासन नु पा देवे हिल – ओ व पत्रकार निखिल

(नि) निक्कमे प्रशासन दी निक्की निक्की नाकामियां दी (ख) खोज कर (ल) लापरवाहियों दी पोल खोल प्रशासन नु पा देवे हिल – ओ व पत्रकार निखिल

-जालंधर में EMA , PEMA और DMA के पत्रकारों का प्रशासन के खिलाफ चम्मच बजाओ प्रदर्शन

जालंधर: दैनिक मेल वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक पत्रकार निखिल शर्मा को प्रशासन द्वारा क्वॉरेंटाइन करने के बाद जालंधर के तमाम पत्रकारों ने आज प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले प्रधान सुरेंद्र पाल की अगुवाई में जिला प्रशासन दफ्तर के बाहर डिप्टी कमिश्नर एवं सेहत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर EMA , PEMA और DMA के पत्रकारों ने प्रशासन के खिलाफ चम्मच बजाकर रोष जताया।

इस दौरान डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने चेयरमैन अमन बग्गा ने अपनी बात की शुरुआत निखिल शर्मा के लिए दो लाइनों से की। उन्होंने कहा- ‘(नि) निक्कमे प्रशासन दी निक्की निक्की नाकामियां दी (ख) खोज कर (ल) लापरवाहियों दी पोल खोल प्रशासन नु पा देवे हिल – ओ व पत्रकार निखिल। अमन बग्गा ने कहा कि प्रशासन द्वारा निखिल शर्मा की आवाज को दबाया जा रहा है जो हम नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो समूह पत्रकार संघर्ष के लिए भी तैयार है। जालंधर में सभी पत्रकार भाईचारा एकजुट है और हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। पत्रकार निखिल शर्मा के खिलाफ प्रशासन की धक्केशाही बर्दाशत नहीं की जाएगी।

वहीं, पत्रकारों ने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री को गुमराह करके जालंधर की परिस्थितियों की सही रिपोर्ट नहीं भेजी जा रही तथा पत्रकार निखिल शर्मा प्रशासन के झूठे दावों की पोल खोल रहे थे जिससे बचने के लिए जिला प्रशासन ने पत्रकार निखिल शर्मा को परिवार सहित उनके घर पर ही क्वॉरेंटाइन कर दिया।

गुसाए पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से मामले संबंधी उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है तथा आरोप लगाया है कि निजातम नगर की रहने वाली जिस महिला को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है, वह निजाम आश्रम में सेवा कर रही थी। आखिर क्यों अभी तक उस आश्रम को क्वॉरेंटाइन नहीं किया गया। अभी भी इस आश्रम से संबंधित लोग खुलेआम इलाके में घूम रहे हैं जोकि अन्य लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं अगर समय रहते सेहत विभाग तथा जिला प्रशासन ने इस और सख्त कदम ना उठाए तो पूरे जालंधर को प्रशासन की इस गलती की सजा भुगतनी पड़ सकती है।