You are currently viewing सूफी गायक और भाजपा सांसद हंस राज हंस की माता का 90 साल की उम्र में निधन, अंतिम संस्कार कल

सूफी गायक और भाजपा सांसद हंस राज हंस की माता का 90 साल की उम्र में निधन, अंतिम संस्कार कल

जालंधरः सूफी गायक और दिल्ली से बीजेपी सांसद हंसराज हंस की मां अजित कौर का बुधवार को निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद हंसराज हंस ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। हंसराज हंस की माता ने बुधवार सुबह जालंधर में अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 90 साल थी। अजित कौर का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हंसराज हंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि उनकी माता का सुबह जालंधर में निधन हो गया। इससे वे काफी दुखी हैं। हंसराज हंस की माता अजित कौर जालंधर में ही रहती थीं। हंसराज हंस के अलावा परिवार में उनके तीन भाई और 2 बहने हैं।

मां के देहांत की खबर लगते ही हंसराज तुरंत ही जालंधर के लिए रवाना हो गए। उनके पैतृक आवास में लोग शोक व्यक्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनके कुछ रिश्तेदार विदेश में रहते हैं। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।