You are currently viewing जालंधर में कैंडल मार्च के लिए पहुंचे विधायक सुखपाल सिंह खैहरा गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

जालंधर में कैंडल मार्च के लिए पहुंचे विधायक सुखपाल सिंह खैहरा गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

 

जालंधर: इंटरनैशनल कबड्डी खिलाड़ी अरविंदर पहलवान की याद में कैंडर मार्च की तैयारी कर रहे पंजाब एकता पार्टी के प्रमुख सुखपाल खैहरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें उनके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

 

खैहरा को देशभगत यादगार हॉल से उस वक्त पकड़ा गया जब वह वहां अरविंदर पहलवान के समर्थन में कैंडल मार्च निकालने पहुंचे थे। कैंडल मार्च निकलता उससे पहले ही, डीसीपी गुरमीत सिंह की अगुआई में पुलिस वहां पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया।

 

 

 

सुखपाल खैहरा पर सोशल डिस्टैंसिंग का उल्लंघन करने का आरोप है। जानकारी देते हुए डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि सुखपाल खैहरा व उसके करीब 30 साथियों के खिलाफ लॉकडाउन नियम तोड़ने के आरोप में धारा 188 आईपीसी 51 डिसास्टर मैनेजमैंट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले कपूरथला में अरविंदर सिंह की कथित रूप से एक पुलिस वाले ने हत्या कर दी थी। इसी को लेकर विधायक सुखपाल खैहरा ने अरविंदर पहलवान को न्याय दिलाने की मुहिम चला रखी है। इसी के संबंध में वह जालंधर में कैंडल मार्च में हिस्सा लेने आए थे कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।