You are currently viewing MLA रिंकू के घर के नजदीक बीजेपी ने झोंकी ताकत. कांग्रेस को कमजोर करने के लिए उठाया ये कदम

MLA रिंकू के घर के नजदीक बीजेपी ने झोंकी ताकत. कांग्रेस को कमजोर करने के लिए उठाया ये कदम

जालंधर (PLN) जालंधर वेस्ट में कांग्रेस विधायक सुशील कुमार रिंकू के घर के नजदीक पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष मोहिंदर भगत ने ताकत झोंकी है। मोहिंदर भगत वेस्ट में कांग्रेस को कमजोर करने के लिए जी जान लगा रहे है। अब उन्होंने कांग्रेस को कमजोर करने के लिए और बीजेपी को मजबूत करने के लिए वार्ड न 42 में वार्ड प्रधान समेत पूरी टीम का गठन किया गया।

इस मौके पर पंजाब भाजपा उपप्रधान मोहिंदर भगत भी मौजूद रहे। भगत ने कहा की पंजाब की मौजूदा कांग्रेस सरकार से जनता दुखी है वह पंजाब की पिछली अकाली भाजपा सरकार को याद कर रहें है।

मोहिंदर भगत ने कहा कि जनता ने मन बनाया है की पंजाब की मौजूदा कांग्रेस को सबक सिखाने को तैयार है। युवा पीढी को घर घर नौकरियां जैसे काई प्रलोभनों दे कर पंजाब में कांग्रेस ने सरकार बनाई है। इस मौके कांग्रेस के गढ़ वार्ड 42 में सुनील भगत को कमान सौंपी है। उनके साथ पूरी टीम को मैदान में उतारा है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

  • उपाध्यक्ष : रूप लाल, गुलशन भगत, राज कुमार, विजय शाह
  • महामंत्री : राज कुमार (राजू, राजिंदर कुमार,
  • सचिव : किशन लाल, अजय भगत, वीरू, विपन कुमार
  • कोषाध्यक्ष : हितेश कुमार
  • मीडिया सचिव : प्रकाश कटारिया
  • वार्ड ए सी मोर्चा प्रधान : अनील कुमार
  • वार्ड युवा मोर्चा प्रधान: विनय कुमार
  • बी सी मोर्चा प्रधान : संदिप कश्यप ( सन्नी 

देश मे बनेगी फिर से मोदी सरकार

भगत ने कहा की युवाओं का नरेंद्र भाई मोदी के प्रति दोबरा प्रधानमंत्री बनाने के लिये उत्साह है। उन्होंने बताया है कि 4 साल में युवा प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से लाभान्वित हुए हैं। देश की जनता की उनकी हर स्कीम से लाभ मिला इसलिए देश की जनता ने मन बना लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हों।

पंजाब प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता पर अपनी नीतियों का कहर ढाकर जनता के साथ धोखा किया है और अब यह सब देख कर हिंदुस्तान में भाजपा की सरकार बनना तय है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलदेव राज चौहान, मंडल प्रधान कुलजीत हैप्पी, भाजपा बीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष काला प्रधान, बी सी मोर्चा जिला सचिव विनोद बिंटा, मंडल उपाध्यक्ष कमल लोच, मंडल उपाध्यक्ष गौरव जोशी, अश्विनी अटवाल, संजीव अटवाल, यशपाल भगत, यशपाल काका शर्मा समेत अन्मौय नेता मौजूद रहे।