You are currently viewing MLA रिंकू के करीबी कांग्रेस के पंजाब सचिव ने जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह देव के खिलाफ खोला मोर्चा, अध्यक्ष पद से हटाने की रखी मांग

MLA रिंकू के करीबी कांग्रेस के पंजाब सचिव ने जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह देव के खिलाफ खोला मोर्चा, अध्यक्ष पद से हटाने की रखी मांग

जालंधर( अमन बग्गा) जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू के करीबी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस के लेबर सेल के सचिव नरिंदर पहलवान ने बलदेव सिंह देव के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। 

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस बहुत से टकसाली नेताओं को नजरअंदाज करके बलदेव सिंह देव को अध्यक्ष बनाया गया है । जो कि सरासर गलत निर्णय है।

उन्होंने कहा कि 2017 के इलेक्शन में देव ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे।  जिसका हमारे पास प्रमाण भी है ।

 

उन्होंने बलदेव सिंह देव पर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले पूर्व मेयर सुरिंद महे का साथ देने का भी आरोप लगाया ।

उन्होंने कहा पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों को ऐसी जिम्मेदारी दी जाएगी तो अन्य नेता और कार्यकर्ता भविष्य में अनुशासन भंग करके पार्टी के खिलाफ कार्य करने में कोई गुरेज नही करेंगे। उंन्हे सख्त कार्रवाई का डर नही बल्कि प्रोमोट होने का इंतज़ार होगा।

 उन्होंने पी पी सी सी अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ जी से और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी से मांग की है कि जालंधर के नव नियुक्त अध्यक्ष बलदेव सिंह देव को अध्यक्ष पद से हटाकर किसी अन्य टकसाली नेता को अध्यक्ष बनाया जाए।