चंडीगढ़ः इटावा स्थित एक होटल में कमरे में आज कुछ ऐसा हुआ जिसे देख पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, एक नाबालिग लड़की और युकक होटल के कमरे में ठहरे हुए थे लेकिन आज सुबह कोई हलचल न होने के चलते होटल ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची ने जब दरवाबाज खोला तो देखा कि दोनों के शव फंदे से लटके हुए थे।
मृतक युवक की पहचान सेक्टर 34 में रहने वाले 20 वर्षीय विजय भीम और नाबालिग लड़की की पहचान अर्चना के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। दोनों शवों को सेक्टर 16 स्थित अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार दोनों प्रेमी जोड़े बताए जा रहे है। मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
मामले संबंधित जानकारी देते हुए होटल मैनेजर ने बताया कि दोनों बीते शुक्रवार को होटल में ठहरने आए थे। आज उन्हें चेक आउट करना था, लेकिन दोनों बाहर नहीं आए। इस पर होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। बार-बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर होटल स्टाफ को कुछ शक हुआ। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो दोनों कमरे में लगे एक ही पंखे के सहारे लटके हुए थे।