You are currently viewing Innocent Hearts के चारों स्कूलों में लोहड़ी की धूम, बच्चों ने बड़े उमंग और उत्साह ने मनाया पर्व

Innocent Hearts के चारों स्कूलों में लोहड़ी की धूम, बच्चों ने बड़े उमंग और उत्साह ने मनाया पर्व

जालन्धर (अमन बग्गा): इनोसेंट हार्ट्स के चारों स्कूलों ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, सी.जे. आर व रॉयल वल्र्ड में लोहड़ी का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें बच्चों ने बड़ी उमंग व उत्साह से भाग लिया। प्री- प्राइमरी विंग में कक्षा नर्सरी से के.जी.सेकेंड के बच्चे परंपरागत परिधानों में सजकर आए। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को लोहड़ी पर्व के महत्त्व के बारे में बताया कि लोहड़ी पंजाब का प्रसिद्ध त्यौहार है।

यह रबी की फसलें काटने का अवसर है जो सर्दियों में बोई जाती हैं। इसका मुख्य आकर्षण सर्दियों के भोजन जैसे सरसों का साग, मक्की की रोटी, तिल, रेवड़ी, गजक आदि होते हैं। इसके अतिरिक्त इस पर्व से संबंधित लोक-कथा बताई गई कि यह पर्व क्यों मनाया जाता है। बच्चों द्वारा ‘सुंदर-मुंदिरए’ लोहड़ी का गीत गाया जाता है। अध्यापकों ने कक्षाओं में सभी बच्चों को लोहड़ी के महत्त्व से अवगत करवाया तथा बताया कि किस प्रकार यह पर्व हमें हमाली संस्कृति से जोड़ते हैं और हमें हमारे सांस्कृतिक मूल्यों की पहचान करवाते हैं।