You are currently viewing दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ, ट्विटर पर फैंस कर रहे सेहत ठीक होने की कामना

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ, ट्विटर पर फैंस कर रहे सेहत ठीक होने की कामना

मुंबईः बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनके परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार ये बात सामने आईं कि उन्हें वायरल हुआ है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि लता मंगेशकर को लगभग 2 बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। हालांकि अब बताया जा रहा है कि लता मंगेशकर की हालत में सुधार है। उन्हें घर ले जाया गया है। इस खबर के आने बाद से ही सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के फैंस ने गेट वेल सुन दीदी लिखने लगे। ट्वीटर पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने लिखा है लता दीदी जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटें, ईश्वर से ऐसी प्रार्थना है। इसके साथ ही की यूजर ने ट्वीटर पर लिखा है कि गेट वेल सुन।

बता दें कि भारत में सबसे सम्मानित पार्श्व गायकों में से एक लता मंगेशकर ने 36 से अधिक भारतीय भाषाओं में गाया है। अकेले हिंदी में उन्होंने 1,000 से अधिक गीतों के लिए अपनी आवाज दी है। उनका जन्म 28 सितंबर 1929 को हुआ था। उन्हें साल 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इससे पहले उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।