You are currently viewing जानिए उस फोन के बारे में जिसे लोगों ने Google पर सबसे ज्यादा किया सर्च

जानिए उस फोन के बारे में जिसे लोगों ने Google पर सबसे ज्यादा किया सर्च

नई दिल्लीः सर्च इंजन गूगल पर लोग तरह-तरह की जानकारियां ढूंढते है। आज हम आपको साल 2019 में लोगों ने अब तक किस फोन के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया इस बारे मे बताने जा रहे है। दरअसल, गूगल ने साल 2019 के गूगल सर्च के ट्रेंड्स की लिस्ट जारी कर दी है। गूगल पर साल 2019 में सबसे ज्यादा किन चीजों के बारे में सर्च किया गया है, इस लिस्ट में उसकी जानकारी दी गई है। गूगल की इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा वाली न्यूज, मूवी, टीवी शो, खिलाड़ी, सॉन्ग आदि शामिल हैं। गैजेट्स की लिस्ट पर ध्यान दें तो पाएंगे कि सबसे ज्यादा गूगल पर आईफोन 11 के बारे में सर्च किया गया है।

Image result for iphone 11

गूगल 2019 ट्रेंड्स के हिसाब से एप्पल आईफोन 11 पांचवा सबसे ज्यादा सर्च किया गया सवाल है। इसी प्रकार से India vs South Africa इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया टर्म है। इसके अतिरिक्त टॉप 10 ट्रेंड की बात करें तो इसमें ‘जोकर’ और ‘एवेंजर्स’ जैसी मूवी के नाम भी शामिल हैं। आईसीसी क्रिकेड वर्ल्ड कप और कोपा अमेरिका ने भी इस लिस्ट में जगह बना ली है।

Image result for google search

गूगल ने देश के आधार पर सर्च किए गए सवालों की लिस्ट भी जारी की है। हालांकि भारत में सर्च की गई बातों का जिक्र करें तो टॉप 10 लिस्ट में आईफोन 11 या कोई अन्य स्मार्टफोन जगह नहीं बना पाया है। एप्पल ने आईफोन 11 को सितंबर महीने में लॉन्च किया था और गूगल एनालिटिक्स के मुताबिक आईफोन 11 को सबसे ज्यादा 8 से 14 सितंबर के बीच सर्च किया गया है। जिस हफ्ते में ये आईफोन लॉन्च हुआ है, उस हफ्ते इसका सर्च नंबर 100 तक पहुंच गया है।