You are currently viewing कपूरथला: सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय चली गोली, मुंशी की मौत

कपूरथला: सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय चली गोली, मुंशी की मौत

कपूरथला: कपूरथला जिले के अधीन आते थाना फत्तू ढींगा में तैनात मुंशी सुखविन्दर सिंह की आज सुबह अचानक गोली चलने से उसकी मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है और उच्च अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

सुखविंदर सिंह कपूरथला का वासी था। यह हादसा आज सुबह साढ़ें 9 बजे हुआ जब पुलिस थाने में वह अपनी सर्विस रिवाल्वर साफ कर रहा था। फत्तू ढींगा थाने में एसएचओ चन्नण सिंह ने बताया कि मुंशी दरअसल, अपना सर्विस रिवाल्वर साफ कर रहे थे कि अचानक गोली चल गई। गोली सुखविंदर सिंह की छाती में जा लगी जिसके बाद तुरंत उसे सिविल अस्पताल में लाया गया पर वहां उसने दम तोड़ दिया।