You are currently viewing न्यायमूर्ति विनोद शर्मा ने लोकपाल और अजय शर्मा ने सूचना आयुक्त पद की शपथ ली

न्यायमूर्ति विनोद शर्मा ने लोकपाल और अजय शर्मा ने सूचना आयुक्त पद की शपथ ली

चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद कुमार शर्मा ने पंजाब के लोकपाल और ले. जनरल(सेवानिवृत्त) अजय कुमार शर्मा ने राज्य के सूचना आयुक्त पद की आज शपथ ग्रहण की। पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने यहां राजभवन में इस अवसर आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति शर्मा और ले. जनरल शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।

न्यायमूर्ति शर्मा उच्च न्यायालय के वर्ष 2006 से 2010 तक स्थायी जज रहे हैं। इसके उपरांत वह मद्रास उच्च न्यायालय के वर्ष 2010 से 2013 तक स्थायी जज रहे। वर्ष 2013 में उन्हें उच्चतम न्यायालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया था। जबकि लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा मुक्त) अजय कुमार शर्मा ने सेना में 38 साल अपनी शानदार सेवाएं निभाई। उन्होंने उत्तर-पूर्व में इन्फैंट्री ब्रिगेड का नेतृत्व किया और संयुक्त राष्ट्र के हिस्से के तौर पर डी.आर. कांगो में मल्टी नेशनल ब्रिगेड की भी बड़े गौरवमई ढंग से नेतृत्व किया।

इस अवसर राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, विधायक राणा गुरजीत सिंह तथा राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।