You are currently viewing झारखंड लोकसभा क्षेत्र में एक बजे तक 3 सीटों पर 53%वोटिंग, वोटरों में उत्साह
53% voting in 3 seats in Jharkhand Lokshabha area by one o'clock

झारखंड लोकसभा क्षेत्र में एक बजे तक 3 सीटों पर 53%वोटिंग, वोटरों में उत्साह

रांचीः लोकतंत्र के महापर्व में अंतिम आहुति देेने को वोटरों में खासा उत्‍साह दिख रहा है। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की तीन सीटों राजमहल, दुमका तथा गोड्डा में पोलिंग बूथों पर जमकर वोटिंग हो रही है। दुमका के मतदान केंद्र संख्‍या 36, 37, 38 और 39 पर नियत समय 7 बजे से एक घंटे पहले से ही मतदाता वोट देने के लिए कतार में लग गए। कुछ केंद्रों पर शुरुआती दौर में ईवीएम की खराबी के बाद देरी से मतदान शुरू हुआ। झारखंड में अंतिम चरण की तीन सीटों पर एक बजे तक 52.89 फीसद मतदान हुआ। राजमहल में 55.60, दुमका में 53.15 तथा गोड्डा में 50.38 फीसद वोट पड़े। इससे पहले ग्‍यारह बजे तक 30.33 फीसद वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। अंतिम चरण के मतदान का पल-पल का अपडेट जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ। निर्वाचन आयोग के अनुसार झारखंड में अंतिम चरण की तीन सीटों पर 11 बजे तक 30.33 फीसद मतदान हुआ। राजमहल में 32.22 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। दुमका में 28.60 प्रतिशत वोटरों ने वोट डाला। दिन के ग्‍यारह बजे तक गोड्डा में 30.15 फीसद वोट डाले गए हैं। सुबह की धूप चढ़ने के साथ लोगाेें का उत्‍‍‍‍‍साह भी बढ़ता जा रहा है। मतदाता छाता लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदाताओं का उत्‍साह देख मतदान केंद्राें पर मेलेेे सा दृश्‍य नजर आ रहा है। राज्‍य की तीन सीटों राजमहल, दुमका तथा गोड्डा में यह नजारा आम नजर आ रहा है।

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सभी 2347 बूथों पर रविवार की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। कहीं कहीं ईवीएम और वीवी पैट मशीन में खराबी आने के कारण विलंब से मतदान शुरू हुआ। गोड्डा के मेहरमा, महागामा, ठाकुर गंगटी, पोड़ैयाहाट, गोड्डा सदर, पथरगामा आदि जगहों में रविवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। गोड्डा की आरओ सह डीसी किरण कुमारी पासी के अनुसार पहले दो घंटे की पोलिंग फिगर 19.8 फीसद रही। इधर एसपी शैलेंद्र बर्णवाल ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों से अपडेट लिया गया है , कहीं कोई अप्रिय हादसे नहीं है। शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की तीन सीटों राजमहल, दुमका तथा गोड्डा में पोलिंग बूथों पर जमकर वोटिंग हो रही है। निर्वाचन आयोग के अनुसार 9 बजे तक यहां 14 फीसद मतदान हुआ है। अंतिम चरण की तीन सीटों पर सुबह नौ बजे तक 13.84 फीसद मतदान हुआ। राजमहल में 10.67, दुमका में 13.87 तथा गोड्डा में 16.51 फीसद वोट पड़े। दुमका, राजमहल और गोड्डा में प्राय: सभी मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्‍या में वोटरों का जुटान हुआ है। अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदाता कड़ी धूप में धैर्य के साथ खड़े हैं। बूथों में युवा और महिला वोटर भी उमड़ पड़े हैं। हर कोई लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित करने में लगा है। गोड्डा में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। अबतक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। महागामा की कोयला पंचायत और पथरगामा के बारकोप में ईवीएम और वीवीपैट में खराबी आने एक घंटा विलंब से मतदान शुरू हुआ है। जिला नियंत्रण कक्ष से विशेष उड़न दस्ता दल में शामिल तकनीकी कर्मियों के प्रयास से उक्त त्रुटियों को दूर कर लेने का दावा किया गया है। पहले एक घंटे में 11 फीसद वोटिंग दर्ज की गई है।

दुमका में मतदान प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। मतदान केंद्रों पर अल्पसंख्यक मतदाताओं की भी बड़ी तादाद दिख रही है और लोगों की कोशिश है कि 10 बजे से पहले महिलाओं को वापस घर पहुंचा दिया जाए। इसलिए महिलाओं की कतार अधिक लंबी है और पुरुषों की संख्या कहीं कम। भीषण गर्मी में रोजा कर रही महिलाओं को परेशानी हो रही है हालांकि गर्मी के कारण परेशानी तो सभी को हो रही है। झारखंड में अंतिम चरण के चुनाव में लोगों का उत्साह चरम पर है। सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर आकर डट गए हैं जिसमें महिलाओं की भी संख्या उत्साहजनक है। दुमका स्थित आदर्श मतदान केंद्र, जिला परिषद परिसर में पहले ही घंटे में 10 फीसद मतदान हो चुका है। यहां तीन मतदान केंद्र हैं और तीनों में बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे हुए हैं।