You are currently viewing BJP के हाथ से झारखंड भी निकला, अब अगले मुख्यमंत्री होंगे हेमंत सोरेन, हार पर अमित शाह ने कही ये बात

BJP के हाथ से झारखंड भी निकला, अब अगले मुख्यमंत्री होंगे हेमंत सोरेन, हार पर अमित शाह ने कही ये बात

नई दिल्ली: झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी महागठबंधन की सरकार बनना तय हो गया है। महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है। गठबंधन ने ये चुनाव हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लड़ा और वो राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। सोरेन इन बधाई संदेश का जवाब भी दे रहे हैं।

रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सोरेन ने कहा, ‘मैं जनादेश के लिए झारखंड की जनता का शुक्रगुजार हूं। मैं समर्थन और मुझ पर विश्वास करने के लिए लालू जी, सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी और सभी कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं।’

उन्होंने कहा कि आज इस राज्य के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि महागठबंधन पूरे राज्य के सभी वर्गों, संप्रदायों और क्षेत्रों की आकांक्षाओं का ध्यान रखेगा।। सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है, यह जनादेश राज्य में मील का पत्थर साबित होगा। राज्य की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है, यह जनादेश राज्य में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा, ‘अभी हम गठबंधन के सभी सदस्यों के साथ बैठेंगे और सरकार बनाने के लिए तथा शासन के लिए रणनीति तैयार करेंगे।’

हार पर अमित शाह बोले..
केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए जनता को 5 साल तक सेवा के अवसर के लिए धन्यवाद दिया है। बीजेपी को यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन के सामने हार का सामना करना पड़ा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें दो साल के अंदर हुए चुनावों में यह सातवां राज्य है जहा से एनडीए ने सत्ता गवां दी है। र्तमान में 16 राज्यों में एनडीए सत्ता पर काबिज है। बिहार में नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़ भाजपा के साथ आ गए जहां 2020 में चुनाव होना है।पहले मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ही सरकार थी। लेकिन कांग्रेस ने एक साल पहले हुए चुनावों के दौरान यहां भाजपा के हाथों से सत्ता छीन ली।