श्रीनगर (जम्मू-कशमीर)ः जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रामबन जिले के डिगडोल इलाके में बुधवार को हुए भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। करीब 1500 छोटे-बड़े वाहन वहां फंसे हुए हैं। राज्य पुलिस ने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
न्यूज एजेंसी मुताबिक, भूस्खलन करीब बुधवार शाम 4 बजे से पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हुआ था। जो करीब रात 12 बजे तक जारी रहा। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस प्रशासान रास्ता बहाल करने की कोशिश में जुटा है। अधिकारियों के अनुसार जब तक पत्थार पूरी तरह से साफ नहीं हो जाते। वाहनों को रामबन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 300 किलोमीटर लंबा है। जो कश्मीर घाटी को जोड़ता है।