You are currently viewing जालन्धर में गांधी वनीता आश्रम की तीसरी मंजिल से कूदी नाबालिग बच्ची. हालत गम्भीर.

जालन्धर में गांधी वनीता आश्रम की तीसरी मंजिल से कूदी नाबालिग बच्ची. हालत गम्भीर.

जालंधर (PLN) कपुरथला चौक स्थित गांधी वनीता आश्रम में अनियमितताओं का सिलसिला बदस्तुर जारी है। आश्रम में लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। 

आज होशियारपुर की एक 14 वर्षीय बच्ची ने तीसरी मंजिल से नीचे गिरी हुई पाई गई है। समाचार लिखे जाने तक सिविल अस्पताल जालंधर में उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।  यह बताया जा रहा है कि लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की है। 

आश्रम आए दिन लगातार सुर्खियों में बना रहता है। बीते समय दो नाबालिग बच्चियां आश्रम से भाग गई । हालांकि कुछ दिन बाद पता चला कि लड़की अपने घर पहुंच गई है।

बड़ा सवाल यह है कि आखिर आश्रम में मौजूद लड़कियां सुरक्षित क्यों नही हो पा रही है। प्रशासन भी कोई ठोस कदम नही उठा पा रहा है। 

आखिर इस घटनाओं के लिये कौन जिम्मेदार है?..जब तक जिम्मेदारी तय नहीं होगी,घटनाओं की पुनरावृति होती रहेगी।