You are currently viewing जालंधरः अस्पताल में भर्ती जुआरी पुलिस को चकमा देकर फरार

जालंधरः अस्पताल में भर्ती जुआरी पुलिस को चकमा देकर फरार

जालंधरः करीब डेढ़ महीने पहले बस स्टैंड के नजदीक मोता सिंह नगर मार्किट में जूआ खेलते समय हुए खूनी टकराव में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इन सभी आरोपियों में अमन नाम का युवक जो घायल होने के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती था। बीती रात पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया। इस घटना के पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े हो गए है। वहीं थाना छह के इंचार्ज सुरजीत सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में टीमे गठित कर दी है, जल्द ही अमन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।