You are currently viewing जालंधरः स्कूटी पर जा रहा रिटायर्ड सैनिक हुआ हादसे का शिकार, मौत

जालंधरः स्कूटी पर जा रहा रिटायर्ड सैनिक हुआ हादसे का शिकार, मौत

जालंधरः एक्टीवा पर जा रहे एक रिटायर्ड सैनिक को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में रिटायर्ड सैनिक की मौत हो गई। यह घटना गांव संसापुर की है। घटना के बाद एक्टीवा सवार गंभीर रुप से घायल हो गया था जिसके बाद उपचार के लिए उसे रामामंडी के जौहल अस्पातल में भर्ती करवाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 80 वर्षीय रिटायर्ड सूबेदार मेजर करतार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है हादसे के बाद पहले मेजर करतार सिंह को पहले सैनिक अस्पताल जालंधर कैंट ले जाया गया और फिर रामामंडी के जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।