You are currently viewing जालंधर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर विक्की गौंडर का करीबी साथी गिरफ्तार

जालंधर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर विक्की गौंडर का करीबी साथी गिरफ्तार

जालंधर: फरार चल रहा गैंगस्टर विक्की गौंडर का साथी हरमनदीप उर्फ अंग्रेज सिंह को थाना 7 की पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। अंग्रेस सिंह जमानत पर आने के बाद फरार हो गया था। अब तक वह पुलिस ने नजरों से बचता रहा था। यहां तक की कोर्ट ने उसको भगौड़ा भी घोषित कर दिया था।

जानकारी देते हुए थाना-7 के प्रभारी नवीन पाल ने बताया कि अंग्रेज सिंह फरार होने के बाद अलग-अलग जगहों पर अपने ठिकाने बदल रहा था। उन्होंने बताया बुधवार को उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अंग्रेज सिंह अपने साथियों के साथ जालंधर आया हुआ है। इस जानकारी के बाद अंग्रेज सिंह को उसके साथियों सहित काबू कर लिया गया। कोर्ट में सभी को पेश कर जेल भेज दिया गया है। नवीन पाल ने बताया मौके से गिरफ्तार हुए सभी बदमाश गुरदासपुर के निवासी थे।