You are currently viewing जालंधर पुलिस को बड़ी कामयाबी, 8 किलो अफीम, चूरा पोस्त समेत तीन आरोपी काबू

जालंधर पुलिस को बड़ी कामयाबी, 8 किलो अफीम, चूरा पोस्त समेत तीन आरोपी काबू

जालंधर (अमन बग्गा): जालंधर सीआईए-1 की पुलिस टीम ने परागपुर जीटी रोड पर 8 किलो अफीम, तीन किलो चूरा पोस्त, ढाई लाख की नगदी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से 7 किलो अफीम तीन किलो चूरा पोस्त और ढाई लाख रुपए की नगदी बरामद की है और इसी तरह पुलिस ने अल्टो K10 गाड़ी से 1 किलो अफीम बरामद की है।

पुलिस ने दोनों गाड़ियों समेत आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी पिंड सोहल जगीर नकोदर थाना महितपुर जिला जालंधर देहाती, जोगा सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी पिंड महितपुर थाना महितपुर जिला जालंधर देहाती और अश्विनी कुमार पुत्र रतन निवासी मॉडल हाउस डिवीजन नंबर 5 के रूप में हुई है। पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।