You are currently viewing जालंधरः दंपत्ति के बीच का झगड़ा देख राहगीर ने चलाई गोली, पति अस्पताल में भर्ती

जालंधरः दंपत्ति के बीच का झगड़ा देख राहगीर ने चलाई गोली, पति अस्पताल में भर्ती

जालंधरः गोपाल नगर में पति-पत्नी के झगड़े के दौरान एक शख्स ने फायरिंग कर दी जिसमें महिला का पति घायल हो गया है। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक गोपाल नगर में प्रह्लाद और किरण का झगड़ा चल रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति वहां आ गया और उनका झगड़ा छुड़ाने लगा। इस दौरान प्रह्लाद ने उक्त व्यक्ति को परिवारिक मामले से दूर रहने के लिए कहा और दोनों ने हाथापाई हो गई। इस बात से गुस्साए उक्त व्यक्ति ने गोली चला दी। बताया जा रहा है कि गोली प्रह्लाद के पैर में लगी है। थाना एक की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।