You are currently viewing जालंधर: गांधी कैंप में गुंडा गर्दी का नंगा नाच, हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर बोल दिया हमला, तीन सदस्य बुरी तरह घायल

जालंधर: गांधी कैंप में गुंडा गर्दी का नंगा नाच, हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर बोल दिया हमला, तीन सदस्य बुरी तरह घायल

जालंधर: जालंधर के गांधी कैंप में गुंडा गर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। यहां एक घर में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने दाखिल होकर पहले तो तोड़फोड़ की और फिर परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले में परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस वारदात के बाद उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मामले संबंधित जानकारी देते हुए घायल गुरबक्श लाल पुत्र रामलाल ने बताया कि इसका बेटे सागर की कुछ दिन पहले गिल नामक युवक से बहसबाजी हो गई थी। इसी रंजीश के कारण गिल ने अपने साथियों के साथ उसके घर पर तोड़फोड़ की और घर के तीन सदस्यों को घायल कर दिया।

घटना के वक्त मोहल्ले के लोगों को इकट्ठे होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई जब वह परिवार के घायल सदस्यों के साथ वर्कशॉप चौक पहुंचा तो गिल ने उन पर दोबारा हमला कर दिया। थाना 2 की पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया है। वह आरोपियों की तलाश में जुट गई है।