You are currently viewing जालंधर: बहस के दौरान ASI ने नगर निगम कर्मचारी को जड़ दिया थप्पड़, माफी मांगने के बाद छूटी जान

जालंधर: बहस के दौरान ASI ने नगर निगम कर्मचारी को जड़ दिया थप्पड़, माफी मांगने के बाद छूटी जान

जालंधर: आज शहर में दोपहर को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक एएसआई ने नगर निगम को कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद गुस्साए निगम कर्मचारी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सड़क जाम कर दी। सूचमा मिलते ही एसएचओ भी मौके पर पहुंचे और आखिरकार एएसआई के माफी मांगने के बाद ही मामला शांत हो सका। निगम कर्मचारियों ने फिर अपनी गाड़िया सड़क से हटाई जिसके बाद फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

दरअसल, मंगलवार दोपहर को बस्ती बाबा खेल इलाके में नहर पर नगर निगम का एक कर्मचारी कूड़े से भरे एक ट्रक को लेकर गुजर रहा था। इस दौरान कर्मचारी के ट्रक की एक अल्टो कार से हल्की टक्कर हो गई। टक्कर से कार की एक साइड में रगड़ लग गई। कार चला रहे व्यक्ति ने कर्मचारी के साथ किसी तरह की बहस नहीं की। इस दौरान वहां मौजूद एएसआई की निगम कर्मचारी के साथ बहस हो गई। बहस के दौरान एएसआई ने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद नगर निगम कर्मचारी ने गुस्से में आकर अपने सा‍थियों को बुला लिया और सड़क जाम कर दी।

नगर निगम कर्मचारी के साथी माैके पर पहुंच गए और एएसआइ की इस हरकत का विरोध करना शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे तक बस्ती बावा खेल नहर रोड के पास जाम लगा रहा। एक घंटे तक जाम के कारण कपूरथला जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हंगामे और जाम की सूचना मिलने पर थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ कमलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। थप्पड़ मारने वाले एएसआई ने सभी लोगों के सामने नगर निगम कर्मचारी से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ और जाम खुलवाया गया।