You are currently viewing ISRO ने दिया करवा चौथ का तोहफा, चंद्रयान-2 के IIRS ने भेजी चांद की सतह की चमकदार तस्वीर

ISRO ने दिया करवा चौथ का तोहफा, चंद्रयान-2 के IIRS ने भेजी चांद की सतह की चमकदार तस्वीर

नई दिल्लीः इसरो के चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की सतह की तस्वीर भेजी है। चंद्रयान-2 द्वारा कैद की गई चंद्रमा की सतह की पहली इलुमिनेटेड इमेज (एक तरह से प्रकाश के साथ वाली तस्वीर) जारी की है। तस्वीर को को चंद्र मिशन चंद्रयान-2 के IIRS (इमेजिंग इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर) पेलोड द्वारा लिया गया है। IIRS यानी इमेजिंग इन्फ्रेरेड स्पेक्ट्रोमीटर को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे वह चंद्रमा की सतह से परिवर्तित होने वाले सूर्य के प्रकाश को माप सके।

इसरो के मुताबिक, आईआईआरएस को चंद्रमा पर सूर्य की परिवर्तित होने वाली किरणों के अलावा चांद की सतह पर मौजूद खनिजों का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है। IIRS को चंद्रमा की उत्पत्ति और विकास को बेहतर ढंग से समझने के लिए इसरो द्वारा तैयार किया गया है।

इसरो ने चंद्रयान-2 द्वारा ली गई चंद्रमा की सतह की जो तस्वीर जारी की है, उसमें चांद पर मौजूद कुछ क्रेटर भी दिख रहे हैं। इसरो ने जारी बयान में कहा कि IIRS को चंद्रमा पर सूर्य की परावर्तित होने वाली किरणें, चांद की सतह पर मौजूद खनिजों का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि चंद्रमा को लेकर इस तस्वीर के सामने आने के बाद कई अहम जानकारी सामने आ सकती है।