You are currently viewing 24 घंटे में भारत में 1133 लोगों की मौत. इतने Positive केस, आंकड़ा 54 लाख के पार

24 घंटे में भारत में 1133 लोगों की मौत. इतने Positive केस, आंकड़ा 54 लाख के पार

 

नई दिल्लीः भारत में कोरोना का संक्रमण तेज रफ्तार से बढ़ता ही जा रहा है।

बीते 24 घंटे के बात करें तो देश में 92,605 नए मामले सामने आए हैं। और 1133 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 54 लाख के पार कर गई है। 

 

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक देश में कोरोना के कुल 54,00,620 मामले हो गए हैं।

इनमें 10,10,824 एक्टिव केस हैं। वहीं, 43,03,044 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । इस महामरी ने देश में अब तक 86,752 मरीजों की जान ले ली है।