You are currently viewing अमेरिका में पर्ल हार्बर मिलिट्री बेस पर फायरिंग, बाल-बाल बचे भारतीय वायुसेना चीफ मार्शल भदौरिया

अमेरिका में पर्ल हार्बर मिलिट्री बेस पर फायरिंग, बाल-बाल बचे भारतीय वायुसेना चीफ मार्शल भदौरिया

नई दिल्लीः अमेरिका के पर्ल हार्बर सैन्य बेस में फायरिंग की खबर है। इस हमले में कई लोग घायल हो गए है जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के दौरान बंदूकधारी ने पर्ल हार्बल नेवल शिपयार्ड को भी आग के हवाले कर दिया है। खबर है कि बंदूकधारी ने हमले को अंजाम देने के बाद आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और उनकी टीम वहीं पर मौजूद थी। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हालांकि अभी उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। सेना की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी की सूचना मिलते ही सेना के जवान मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया सुरक्षा कारणों से अभी मिलिट्री बेस के गेट बंद रखे गए हैं। स्थानीय समानुसार घटना 2.30 बजे की है। आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन मौके पर मौजूद एक श्ख्स ने हमलावर को खुद भी गोली से उड़ाते देखा। हमलावर ने नेवी की यूनिफॉर्म पहनी थी।