You are currently viewing 1000 KM तक मारक क्षमता वाली क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का सफल परीक्षण, जानें इसकी खूबियां

1000 KM तक मारक क्षमता वाली क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का सफल परीक्षण, जानें इसकी खूबियां

बालासोरः भारत ने आज ओडिशा के चांदीपुर तट स्थित समेकित परीक्षण केन्द्र से सब-सोनिक-क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। सूत्रों ने बताया कि मिसाइल का प्रक्षेपण लांच कॉम्प्लेक्स-3 से सोमवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर किया गया। इस मिसाइल से 1,000 किलोमीटर की दूरी तक निशाना साधा जा सकता है।

Image result for nirbhay missile

आईए जानते है मिसाइल की अन्य खूबियों के बारे में…

* दुश्मन राडार पर मिसाइल निर्भय का पता नहीं लगा सकता।
* निर्भय निशाना बनाये जाने वाले क्षेत्र के चारों तरफ कई मिनटों तक घूमती है और फिर ठीक समय पर लक्ष्य पर वार करने में माहिर है।
* निर्भय एक साथ कई पेलोड ले जाने में सक्षम है और एक ही उड़ान में कई लक्ष्यों को निशाना बना सकती है।
* निर्भय मिसाइल को विभिन्न प्लेटफॉर्म-भूमि, जहाज, हवा और जल के अंदर से छोड़ा जा सकता है।
* परमाणु-सक्षम इस मिसाइल से 1,000 किलोमीटर दूरी के लक्ष्य को निशाना बना सकता है।

Image result for nirbhay missile

डीआरडीओ सूत्रों ने बताया कि मिसाइल के सफलतापूर्वक परीक्षण से इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ा है। निर्भय का पिछला परीक्षण ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप पर स्थित समेकित प्रक्षेपण केन्द्र से सात नवंबर 2017 को किया गया था।