You are currently viewing चिंता का विषय बन सकती है ये रिपोर्ट, इस मामले में पाकिस्तान से भी पिछड़ा भारत

चिंता का विषय बन सकती है ये रिपोर्ट, इस मामले में पाकिस्तान से भी पिछड़ा भारत

नई दिल्लीः संयुक्त राष्ट्र संघ की विश्व खुशहाली रिपोर्ट में इस साल भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान से पिछड़ गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में समग्र विश्व खुशहाली में गिरावट आई है, जो ज्यादातर भारत में निरंतर गिरावट से बढ़ी है। भारत 2018 में इस मामले में 133वें स्थान पर था जबकि इस वर्ष 140वें स्थान पर रहा।

Image result for खुशहाली की रिपोर्ट

शीर्ष स्थान पर फिनलैंड बरकार
फिनलैंड लगातार दूसरे साल इस मामले में शीर्ष पर रहा। उसके बाद डेनमार्क, नॉर्वे, आइसलैंड और नीदरलैंड का स्थान है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान 67वें, बांग्लादेश 125वें और चीन 93वें स्थान पर है। युद्धग्रस्त दक्षिण सूडान के लोग अपने जीवन से सबसे अधिक नाखुश हैं, इसके बाद मध्य अफ्रीकी गणराज्य (155), अफगानिस्तान (154), तंजानिया (153) और रवांडा (152) हैं। दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक होने के बावजूद, अमेरिका खुशहाली के मामले में 19वें स्थान पर है।

Image result for खुशहाली की रिपोर्ट

कैसे बनती है विश्व खुशहाली रिपोर्ट ?
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में 20 मार्च को विश्व खुशहाली दिवस घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र की ये सूची 6 कारकों पर तय की जाती है। इसमें आय, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, सामाजिक सपोर्ट, आजादी, विश्वास और उदारता शामिल हैं।