You are currently viewing विदेश भेजने के नाम पर 26 लाख रुपए की ठगी करने वाली महाठग महिला ट्रेवेल एजेंट गिरफ्तार, पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को भी बना चुकी है शिकार, पहले से ही दर्ज है 47 केस

विदेश भेजने के नाम पर 26 लाख रुपए की ठगी करने वाली महाठग महिला ट्रेवेल एजेंट गिरफ्तार, पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को भी बना चुकी है शिकार, पहले से ही दर्ज है 47 केस

चंडीगढ़ः विदेश भेजने के नाम पर अब महिलाएं भी लोगों की ठगी का शिकार बनाने में लग गई है। ताजा मामला सेक्टर 34 से सामने आया है जहां विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान मुल्लांपुर की रहने वाली नीना शर्मा उर्फ मलकीत कौर रूप में हुई है।

Image result for immigration fraud

दरअसल, आरोपी महिला उस समय काबू में आई जब पुलिस को शिकायत मिली कि सेक्टर 34 में एक महिला इमिग्रेशन कंपनी चला रही है और उसने उनसे व उनके जानकार से साढ़े 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में जुट गई है। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है उसने और कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

Image result for immigration fraud

पुलिस ने बताया नीना ने पहले ही पंजाब और चंडीगढ़ में कई अलग-अलग जगह इमिग्रेशन दफ्तर खोले है। पैसे मिल जाने के बाद वह फरार हो जाती है। आखिरकार आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त में है। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला के खिलाफ धोखाधड़ी के 47 मामले दर्ज है।