You are currently viewing जालंधर में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार, कूड़े में मिला पांच महीने के बच्चे का भ्रूण

जालंधर में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार, कूड़े में मिला पांच महीने के बच्चे का भ्रूण

जालंधरः शहर में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। संजय नगर कॉलोनी की नहर से आज सुबह एक पांच महीने के बच्चे का भ्रूण बरामद किया गया है। हैरानी की बता तो यह है कि एक दिन पहले ही नाके पर तैनात पुलिस को इस भ्रूण के बारे में कुछ बच्चों द्वारा बताया गया था लेकिन पुलिस ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया और उन्हें अनदेखा कर दिया। आज जब इलाका वासियों ने इकट्ठे होकर थाना आठ के उप चौकी फोकल प्वाइंट को सूचित किया तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया। मामले संबंधित जानकारी देते हुए फोकल प्वाइंट चौकी के इंचार्ज संजीव कुमार ने मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच की जा रही है ताकि आरोपी के बारे में पता लगाया जा सके। आपकी जानकारी के लिए बता दें ऐसा पहली बार नहीं है कि शहर में कोई भ्रूण मिला हो, इससे पहले भी कई भ्रूण कूड़े के ढेर में पाए गए है।