You are currently viewing मां के सामने आवारा कुत्तों ने मासूम बेटे को बनाया निवाला, नोंच-नोंच कर मार डाला

मां के सामने आवारा कुत्तों ने मासूम बेटे को बनाया निवाला, नोंच-नोंच कर मार डाला

भोपालः मध्य प्रदेश के भोपाल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मैदान में खेल रहे एक छह वर्षीय मासूम बच्चे को कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला। यह घटना शुक्रवार शाम अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, शिव संगम कॉलोनी में रहने वाले हरिनारायण जाटव का छह साल का बच्चा संजू करीब पांच बजे घर के पास ही खेल रहा था। एक घंटे बाद जब वह घर नहीं लौटा, तो उसकी मां सावित्री बेटे को खोजने बाहर निकली, उन्होंने देखा कि, संजू को कुत्ते नोंच रहे थे।

Image result for आवारा कुत्तों

बच्चे के पिता हरिनारायण ने बताया, वह शुक्रवार शाम को काम से घर वापस लौटे तो पत्नी से बच्चों के बारे में पूछा, सावित्री जब बेटे को खोजने निकली तो उसने देखा कि कुत्ते बच्चे को घेरकर नोंच रहे थे, बेटे को उनके चंगुल से छुड़ाने की कोशिश में कुत्तों ने सावित्री पर भी हमला किया। हालांकि सावित्री ने किसी तरह अपने बच्चे को खूंखार कुत्तों के कब्जे से छुड़ाया।

Image result for आवारा कुत्तों

स्थानीय लोगों के अनुसार, घायल बच्चे को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरिनारायण मूलरूप से रायसेन शहर के निवासी हैं। यहां वह एक टेंट हाउस में काम करते हैं। मृत बेटे के अलावा उसकी दो बेटियां हैं।