You are currently viewing सुहागरात पर पति को लगा बड़ा झटका, WhatsApp पर आई बॉयफ्रेंड के साथ पत्नी की अश्लील फोटो,ससुराल वालों ने लड़की को घर से निकाला

सुहागरात पर पति को लगा बड़ा झटका, WhatsApp पर आई बॉयफ्रेंड के साथ पत्नी की अश्लील फोटो,ससुराल वालों ने लड़की को घर से निकाला

यमुमानगरः यमुनानगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहित की अश्लील फोटो उसके पति के मोबाइल पर पहुंच गई। पति के व्हाट्सएप पर ये फोटो उसके सुहागरात की रात पहुंची। इसके बाद दोनों में बात बिगड़ गई और उनके रिश्ते में दरार आ गई। वहीं नवविवाहिता का आरोप है कि जिस युवक ने ये फोटो डाली है, उसके साथ उसकी दोस्ती थी। उसने शादी से पहले उसकी फोटो की थी। वह उस पर शादी का दबाव बना रहा था।

उधर जिस युवक पर फोटो भेजने का आरोप लगा है, वह उसी दिन से गायब है। उसकी बाइक ठसका के पास नहर किनारे मिली है। पुलिस ने उसके लापता होने का केस दर्ज किया है। वहीं उस पर युवती की अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में केस दर्ज किया है। रादौर के एक गांव निवासी एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी शादी 30 नवंबर 2019 को हुई थी। शादी से पहले वह बुबका रोड निवासी रवि को जानती थी। उसकी उससे दोस्ती थी। उसने विश्वास में लेकर उसकी अश्लील फोटो कर ली थी। वह उसे ब्लैकमेल करता था और शादी के लिए मजबूर कर रहा था। मना करने पर उसने घर न बसने की धमकी दी थी। एक दिसंबर को उसने उसकी अश्लील फोटो उसके पति के मोबाइल पर डाल दी। यह देखकर उसके ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने इस शिकायत पर रवि के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।