You are currently viewing पत्नी के अवैध सम्बंधों के शक में पति ने किया खौफनाक काम, खुद को भी खत्म करने का किया प्रयास लेकिन…

पत्नी के अवैध सम्बंधों के शक में पति ने किया खौफनाक काम, खुद को भी खत्म करने का किया प्रयास लेकिन…

जींदः हरियाणा के जींज जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने सो रही पत्नी की तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, सेवा सिंह का पत्नी पिंकी से अक्सर झगड़ा रहता था। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। वह मजदूरी करने बाहर जाती थी। सोमवार सायं भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

पुलिस केअनुसार मंगलवार सुबह करीब तीन बजे सेवासिंह ने पिंकी गर्दल पर उस समय तेज धारदार हथियार से हमला जब वह सो रही थी। पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद सेवा सिंह ने गली में लगे ट्रांसफार्मर को छूकर मरने का प्रयास किया लेकिन इसमें वह घायल हो गया। बिजली के झटके से गिरने पर उसकी टांग टूट गई।

बता दें घटना नरवाना-टोहाना मार्ग पर स्थित लौन गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक जगतसिंह, गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह और धमतान चौकी प्रभारी जगदीश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के भाई अनिल कुमार के बयान पर पति सेवासिंह, जेठ पूर्ण सिंह और जेठानी बबली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सेवा सिंह और पिंकी के बीच वर्ष 2005 में हुई थी। दोनों के तीन छोटे बच्चे हैं और अब मां के बिना हो गए हैं।