You are currently viewing 80 की उम्र में भी जवान दिखती है यहां की महिलाएं, तस्वीरें देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

80 की उम्र में भी जवान दिखती है यहां की महिलाएं, तस्वीरें देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

नई दिल्लीः हम आपको आज ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहा है जहां महिलाओं की खूबसूरती देखने के बाद आपको उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां की महिलाएं 70-80 की उम्र में भी 40 की नजर आती है। जिस जगह की हम बात कर रहे है वह पाकिस्तान में है। ये महिलाएं दुनिया की सबसे खूबसूरत कही जाती हैं।

खास बता तो ये है कि एक ओर जहां यहां की औरतें बूढ़ी होने पर भी जवान दिखती हैं, तो वहीं यहां के पुरुष 90 साल की उम्र में भी पिता बन सकते हैं। हम बात कर रहे हैं हुंजा समुदाय के बारे में, जो उत्तरी पाकिस्तान की काराकोरम पहाड़ियों में स्थित हुंजा घाटी में रहते हैं। कहते हैं कि यहां के लोग औसतन 120 साल तक जिंदा रहते हैं और ये शरीर से काफी सुंदर और अधिक उम्र के बाद भी काफी जवान नजर आते हैं।

इनकी लाइफस्टाइल ही इनके लंबे जीवन का रहस्य है। ये लोग सुबह 5 बजे उठ जाते हैं। ये लोग पैदल बहुत घूमते हैं। कहा जाता है कि ये लोग दिन में केवल दो बार ही खाना खाते हैं। पहली बार वो दिन में 12 बजे खाना खाते हैं और फिर रात को। इनका खाना पूरी तरह नेचुरल होता है। इसमें किसी तरह का कैमिकल नहीं मिलाया जाता। इनका दूध, फल, मक्खन सब चीजें प्योर होती हैं। गार्डन में पेस्टिसाइड स्प्रे करना इस कम्युनिटी में बैन है।

हुंजा समुदाय की लड़की

इस समुदाय के लोगों को बुरुशो भी कहते हैं। इनकी भाषा बुरुशास्की भाषा है। इन लोगों को बारे में कहा जाता है कि ये सिकंदर महान की सेना के वंशज हैं, जो चौथी सदी में भारत आए थे। बताया जाता है कि यहां के लोग पाकिस्तान के अन्य समुदाय की तुलना में ज्यादा शिक्षित होते हैं। हुंजा घाटी के लोगों की जनसंख्या 85 हजार से भी ज्यादा हैं। इस समुदाय के लोग मुस्लिम धर्म को मानते हैं।

हुंजा समुदाय की लड़कियां