You are currently viewing मानवता शर्मसारः जालंधर के जिंदा गांव में बोरे में लिपटा मिला दो महीने का भ्रूण

मानवता शर्मसारः जालंधर के जिंदा गांव में बोरे में लिपटा मिला दो महीने का भ्रूण

जालंधर: अब शहर में पड़ते जिंदा गांव में 2 महीने का भ्रूण मिला है। यह भ्रूण एक खाली प्लाट में मिला है जहां यह एक बोरे में लिपटा हुआ था। बुधवार दोपहर करीब 4 बजे पुलिस को फोन कर एक व्यक्ति ने सूचना दी जिसके बाद थाना 1 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी थी। जानकारी देते हुए प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि जो भ्रूण मिला है वह लड़की का है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने खाली प्लाट के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों में जांच कराई जिसमें एक एक्टिवा सवार व्यक्ति नजर आया लेकिन उसकी तस्वीर साफ नहीं आई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि लड़की होने के कारण भ्रूण को खाली प्लाट में फैंका गया। इस संबंधी पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

इससे पहले शीतल नगर में पुलिस ने नगर में से दो बच्चों के भ्रूण को बरामद किया था। उस मामले में भी आरोपियों का कुछ पता नहीं लग सका है।