रायपुर. छत्तीसगढ़ के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भरत साय उस वक्त विवादों में आ गए जब एक वॉट्सएप ग्रुप में उनके मोबाइल नंबर से अश्लील वीडियो की डिमांड की गई। वॉट्सएप ग्रुप में पूर्व विधायक के नंबर से यह अश्लील पोस्ट होते ही दूसरे मेंबर्स ने आपत्ति जताई। जिसके बाद पूर्व विधायक ग्रुप से लेफ्ट हो गए। अश्लील वीडियो की डिमांड वाला पूर्व विधायक के वॉट्सएप का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। मामला तूल पकड़ने के बाद पूर्व विधायक भरत साय ने आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है।
दरअसल, समाचार फरसाबहार नाम का एक वॉट्सग्रुप है। इस ग्रुप में पूर्व विधायक भरत साय भी जुड़े हुए थे। रविवार को भरत साय-1 नाम के नंबर से पंजाबी पोर्न वीडियो की डिमांड की गई। भरत साय-1 नाम के नंबर से ग्रुप में यह मैसेज पोस्ट होते ही हड़कंप मच गया। तुरंत ग्रुप के अन्य सदस्यों ने आपत्ति जताई और कहा ग्रुप की मर्यादा का ध्यान रखें। ग्रुप के कुछ और लोगों ने भी इस पोस्ट को लेकर कमेंट् करना शुरू कर दिया। इतना कहते ही थोड़ी देर बाद पूर्व विधायक लेफ्ट हो गए
थोड़ी देर बाद पूर्व विधायक की ओर से पोर्न वीडियो की डिमांड वाला वॉट्सएप का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस घटना पर पूर्व विधायक को लेकर सोशल मीडिया में कमेंट् कर रहे हैं। हालांकि पूर्व विधायक ने इस पूरी घटना पल्ला से झाड़ लिया। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल गुम हो गया है, जिसकी वजह से किसी शख्स ने ऐसी हरकत की होगी।
बता दें कि भरत साय नवगठित कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भरत साय को कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन भरत साय को कांग्रेस उम्मीदवार यूडी मिंज से हार का सामना पड़ा।