You are currently viewing दिल्ली से लुधियाना आए एयर इंडिया के कर्मचारी में मिला कोरोना वायरस, क्रू मैंबर और यात्रियों को किया गया होम क्वारंटाइन

दिल्ली से लुधियाना आए एयर इंडिया के कर्मचारी में मिला कोरोना वायरस, क्रू मैंबर और यात्रियों को किया गया होम क्वारंटाइन


लुधियाना (अश्विनी/अनिल): कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच देश में घरेलू उड़ानें 25 मई से शुरू हो चुकी हैं। इस बीच दिल्ली से लुधियाना जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में तैनात एक 50 वर्षीय कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। एयर इंडिया के इस कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद फ्लाइट के सभी यात्रियों व अन्य कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। यह कर्मचारी फ्लाइट से महज यात्रा कर रहा था।

 


हालांकि, कोरोना पॉजिटिव मरीज के सह-यात्रियों की जांच रिपोर्ट नेगटिव आई है। मालूम हो, यह फ्लाइट सोमवार को 11 यात्रियों के साथ दिल्ली से लुधियाना पहुंची थी।

 

 

एयर इंडिया के उपायुक्त प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया कर्मचारी दिल्ली का रहने वाला है और वह एयर इंडिया में बतौर सेक्यूरिटी स्टाफ के पद पर कार्यरत है। उन्होंने ये भी बताया कि वो 25 मई को दिल्ली से सहेनवाल (लुधियाना) एयरपोर्ट आया था।

 

 


बता दें कि संक्रमित कर्मचारी को एक स्थानीय क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया है, जबकि अन्य लोगों को अपने-अपने घरों में अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन करने को कहा गया है।

 

 

 

लुधियाना के सिविल सर्जन डॉ राजेश बग्गा ने बताया कि लॉकडाउन के कारण दो महीने बाद शुरू हुई घरेलू उड़ानों के लिए सोमवार को कुल 116 लोगों के नमूने लिए गए, जिसमें से 114 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।