You are currently viewing चंडीगढ़ में दिखा तेज रफ्तार का कहर, IAS अधिकारी के घर की दीवार तोड़ जा घुसी कार, चार लोग घायल

चंडीगढ़ में दिखा तेज रफ्तार का कहर, IAS अधिकारी के घर की दीवार तोड़ जा घुसी कार, चार लोग घायल

 

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में आज उस समय तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जब एक कार IAS के घर की दीवार तोड़ अंदर जा घुसी। यह हादसा सैक्टर 19/20 की डिवाइडिंग रोड पर हुआ। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

 

 

एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर बेकाबू होकर सैक्टर 20 की डिवाइडिंग रोड पार कर सैक्टर 19 पर बने एक आईएएस के घर में जा घुसी जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल बाइक सवार को सैक्टर 16 के अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

 

 

 

गाड़ी में कुल तीन लोग सवार थे जिनमें दो नौजवान और एक लड़की घायल हुई है। पुलिस ने उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सड़क पार कर आईएएस के घर की पिछली दीवार तोड़ अंदर घुस आई। इसके बाद ट्रैफिर पुलिस की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया।

 

 

? भारत के प्रसिद्ध MD आयुर्वेदा डॉक्टर ने बताया कैसे करें कुछ ही दिनों में शुगर को कंट्रोल – शुगर के मरीज अवश्य देखें VIDEO?