You are currently viewing यमुनानगर: गैस रिसाव से फैक्टरी में लगी भीषण आग, 12 लोग झुलसे, नौ की हालत गंभीर

यमुनानगर: गैस रिसाव से फैक्टरी में लगी भीषण आग, 12 लोग झुलसे, नौ की हालत गंभीर

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में बड़े हादसे की खबर है। यहां औद्योगिक क्षेत्र में एल्यूमीनियम के बर्तन बनाने वाली एक फैक्टरी में गैस का रिसाव होने से लगी आग में वहां काम कर रहे कम से कम 12 लोग झुलस गए। इनमें से नौ उनकी हालत गम्भीर होने के कारण चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आधा दर्ज गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस गैस रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है।

यादव के अनुसार हादसा विमल इंडस्ट्रीज की फैक्टरी में हुआ। फैक्टरी में रखे गैस सिलिंडर में रिसाव होने के कारण आग भड़क गई जिसने लगभग 12 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से नौ गम्भीर रूप से झुलसे लोगों को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल तथा शेष तीन लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अभी तक इस सम्बंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।