You are currently viewing पंजाब: कांग्रेस को बड़ा झटका, सासंद शमशेर सिंह दूलो की पत्नी हरबंस काैर दूलो AAP में शामिल, इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

पंजाब: कांग्रेस को बड़ा झटका, सासंद शमशेर सिंह दूलो की पत्नी हरबंस काैर दूलो AAP में शामिल, इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

जालंधर: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो की पत्नी हरबंस काैर दूलो आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। चुनाव इंचार्ज अमन अरोड़ा की उपस्थिती में उन्होंने पार्टी जवाइन की। वह आप के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। आम आदमी पार्टी ने हरबंस कौर दूलो को फतेहगढ़ साहिब से अपना उम्‍मीदवार बनाया है। पार्टी ने यहां से बलजिंदर सिंह चौंदा को दिया टिकट वापस ले लिया है।

बता दें शमशेर दूलो इस समय राज्यसभा सांसद हैं। दूलो की पत्नी हरबंस कौर कैप्टन अमरिंदर सिंह की पिछली सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रही हैं। बेटा बनदीप सिंह दूलो 2017 में पायल से विधानसभा टिकट के दावेदार थे। बताया जा रहा है कि हरबंस कौर दूलो के पार्टी में आने से जहां पार्टी फतेहगढ़ साहिब सीट पर बड़ी जीत दर्ज करेगी, वहीं इसका पार्टी को पूरे पंजाब में फायदा मिलेगा।

इस मैके पर विधायक और किसान विंग के प्रधान कुलतार सिंह संधवां, विधायक और आप की एनआरआइ विंग के प्रधान जै किशन सिंह रोड़ी, जालंधर से लोक सभा उम्मीदवार जस्टिस जोरा सिंह, फतेहगढ़ साहिब से पहले घोषित आप उम्मीदवार बलजिंदर सिंह चौंदा सहित कई नेता उपस्थित थे।