You are currently viewing जालंधर में अरोड़ा क्लाथ हाउस पर जीएसटी विभाग की रेड, मालिक अशोक अरोड़ा का घर सील!

जालंधर में अरोड़ा क्लाथ हाउस पर जीएसटी विभाग की रेड, मालिक अशोक अरोड़ा का घर सील!

जालंधर: जालंधर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब केंद्रीय जीएसटी विभाग ने टीम ने कई जगह दबिश दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम ने सुबह भैरो बाजार में अरोड़ा क्लॉथ हाउस पर रेड की। चेकिंग काफी लंबे समय तक चली। अरोड़ा क्लॉथ हाउस के मालिक का नाम अशोक अरोड़ा है। टीम के सदस्यों ने अशोकअरोड़ा के घर सेंट्रल टाउन स्थित कोठी नंबर 60 पर भी छापा मारा और जांच के बाद सील कर दिया। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीम को ऐसी सूचना मिली थी कि अरोड़ा क्लोथ हाउस में लाखों रुपए का माल बिना जीएसटी अदा किए रखा हुआ था जिसके चलते टीम ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि अरोड़ा क्लाथ हाउस के खिलाफ शिकायत किसी अपने ने ही दी है। वहीं जीएसटी विभाग ने एफ 360 जिम पर भी छापा मारा रिकार्ड्स की जांच की।