You are currently viewing GRP की बड़ी सफलता.एक किलो काला सोना के साथ दबोच लिया गया अपराधी

GRP की बड़ी सफलता.एक किलो काला सोना के साथ दबोच लिया गया अपराधी

अपराधी डाल डाल, कानून पात पात।

PLNलुधियाना: (राजेश भंडारी) थाना जीआरपी की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस द्वारा एक किलो अफ़ीम (काला सोना) के साथ एक आरोपी को पकड़ लिया गया। मिली जानकरी के मुताबिक जीआरपी के एस एच ओ बलबीर सिंह ओर ए एस आई कश्मीर सिंह के नेतृव में पुलिस द्वारा प्लेटफार्म 1 के पास से चेकिंग के दौरान एक शख्श से एक किलो अफ़ीम बरामद की गई।

इस पकड़े गए आरोपी की पहचान झारखंड के रहने वाले मंडल नाथ के रूप में हुईं है। पकड़े गए आरोपी पर पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के अधीन मुकदमा दर्ज करके अगली कारवाई शुरू करदी गयी है।