You are currently viewing फगवाड़ा में 25 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ लड़की गिरफ्तार

फगवाड़ा में 25 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ लड़की गिरफ्तार

फगवाड़ा: कपूरथला पुलिस ने 25 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ एक नाइजीरियन लड़की को गिरफ्तार किया है। लड़की की पहचान प्रीशीयस बेटी केही निवासी कैमरुन, हाल ही में (वर्तमान पता) नई दिल्ली के चंदन विहार के रूप में हुई। पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसएसपी कपूरथला सतिंदर सिंह ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह महिला नशे की खेप को बस में लेकर आ रही थी और जैसे ही यह बस से उतरी गुप्त सूचना के आधार पर पहले से तैयार पुलिस ने धर-दबोचा। बहरहाल महिला के खिलाफ केस दर्ज कर इसके नेटवर्क के बारे में छानबीन का क्रम जारी है।