You are currently viewing इस ऐप की मदद से पाएं पोलिंग बूथ की सटीक लोकेशन, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

इस ऐप की मदद से पाएं पोलिंग बूथ की सटीक लोकेशन, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

नई दिल्लीः 12 मई को छठे चरण का मतदान होने वाला है। इस चरण में पंजाब और हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों में वोटिंग होगी। अक्सर लोग अपने पोलिंग बूथ को लेकर परेशान रहते है लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि हम आपको एक ऐसी ऐप के बारे में बताने जा रहे है जो आपको आपकी पोलिंग बूथ की सही और स्टीक लोकेशन उपलब्ध कराएगा। सबसे पहले आपको इस ऐप का नाम बता दें तो इसका नाम Woogly है। इस ऐप को आप प्लेस्टोर से भी डाउनलोड कर सकते है।

Related image

इस ऐप की खास बात ये है कि सिर्फ एक क्लिक पर Woogly आपको पोलिंग बूथ की जानकारी देता है। वूग्ली ऐप पर सभी पोलिंग बूथ्स को मैप पर मार्क किया गया है और पोलिंग बूथ के नाम के अलावा बूथ नंबर से भी इसे सर्च किया जा सकता है।

वूग्ली के होम पेज पर टैप करने के साथ ही आप दिल्ली के पोलिंग बूथ सर्च कर सकते हैं। यह ऐप मैप पर बूथ दिखाता है और इस तक जाने का रास्ता भी मैप पर देखा जा सकता है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा वोटर्स को मतदान के लिए प्रेरित करना और बूथ तक पहुंचाना है।