You are currently viewing जालंधर वेस्ट में निकाली गई गांधी संकल्प यात्रा, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़; मोहिंदर भगत बोले-  महात्मा गांधी का सपना पूरा कर रहे हैं श्री नरेंद्र मोदी

जालंधर वेस्ट में निकाली गई गांधी संकल्प यात्रा, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़; मोहिंदर भगत बोले- महात्मा गांधी का सपना पूरा कर रहे हैं श्री नरेंद्र मोदी

जालंधरः केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150वें जन्म दिवस पर गांधी संकल्प यात्रा जो पूरे देश में चल रही है, उसी प्रोग्राम के उपलक्ष में जालंधर वेस्ट से गांधी संकल्प यात्रा श्री महेंद्र भगत उपाध्यक्ष पंजाब भाजपा और जिलाध्यक्ष श्री रमन पब्बी की अध्यक्षता में निकाली गई। गांधी संकल्प यात्रा जगजीवन राम चौक से आरंभ होकर बस्ती नौ, आइस फैक्ट्री, अंबेडकर नगर, जेपी नगर ,हरबंस नगर ,शास्त्री नगर, नरूला पैलेस से होते हुए वापस जगजीवन राम चौक समाप्त हुई।

भगत जी ने कहा के गांधी जी ने जो भारत को स्वच्छ भारत बनाने का सपना देखा था उसी सपने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नाम का अपने लिए इस्तेमाल किया और उनके बताए हुए मार्ग पर कभी नहीं चले।

इस अवसर पर राजीव ढींगरा जिला महामंत्री भाजपा, सनी शर्मा अध्यक्ष युवा मोर्चा पंजाब भाजपा, मनीष ब्रिज प्रधान स्पोर्ट सेल पंजाब, जिला उपाध्यक्ष विनीत धीर, जिला सेक्टरी अमित संधा, सुदेश भगत, गुरमीत चौहान, मंडल अध्यक्ष सौरभ सेठ, अमित लुधरा, सुरेंद्र मोहन ,कुलजीत हैप्पी ,किशन लाल शर्मा ,महामंत्री मनीष ठाकुर, अनमोल महाजन, मोंटी अरोड़ा ,पवन कश्यप ,राजकुमार भगत, नवीन सोनी, रितेश निहंग, हरप्रीत लकी, पार्षद वीरेश मिन्टू , प्रभु दयाल, भगत मनोहर लाल, श्री अशोक चड्डा,अमित भाटिया ,सुखबीर कौर चट्ठा , अश्विनी अटवाल, देवेंद्र भारद्वाज, मनीष शर्मा ,गुरजीत घुमन, सुनील शर्मा ,नीटा बहल, राजकुमार भगत, संजीव अटवाल, विश्व महेंद्रु ,काला प्रधान ,कमल लोच, जतिन कुमार, रूबी ,अमरजीत कोहली, अमरेंद्र घुमन, सतपाल पप्पू प्रधान ,मंगलदास ,दविंदर अरोड़ा व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।