नई दिल्ली: यूपी चक्रवात फेनी का घातक असर दिखने लगा है। पूर्वांचल के जिलों में मौसम खराब है तथा चंदौली जिले में चक्रवात से चार लोगों के मरने की खबर है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
सीएम ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई सूचना में कहा गया है- उत्तर प्रदेश के चंदौली में चक्रवात से चार लोगों की मृत्यु हो गई, जो कि काफी दुःखद है। मृतक के परिवारजनों के साथ हमारी पूरी संवेदना है। ईश्वर उन्हें इस बुरे वक्त में कठिनाइयों का सामना करने का साहस प्रदान करें। इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रदेश सरकार से पूछना शुरू किया कि क्या प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है? जान-माल की सुरक्षा के लिए सरकार के स्तर से उठाए गए कदमों की सूचना उपलब्ध कराने की उन्होंने मांग की।